बुध 29 जुलाई, 2026

भाजपा में टिकट पर रायशुमारी शुरू

0

भाजपा में टिकट पर रायशुमारी शुरू

रायपुर। प्रदेश भाजपा प्रभारी डॉ. अनिल जैन बुधवार को यहां पहुंचे और उन्होंने जगदलपुर जाकर कार्यकर्ताओं से दावेदारों के नाम पर चर्चा की। डॉ. जैन ने कार्यकर्ता सम्मेलन में शिरकत की। बताया गया कि बस्तर सीट से मौजूदा सांसद दिनेश कश्यप की मजबूत दावेदारी है। स्थानीय कई कार्यकर्ताओं ने दिनेश को ही उम्मीदवार बनाने की राय दी है। जबकि कुछ ने पूर्व मंत्री महेश गागड़ा को उम्मीदवार बनाने की मांग की है।

बस्तर में पहले चरण में वोट डाले जाएंगे। यहां नामांकन दाखिले की प्रक्रिया 18 तारीख से शुरू होगी। यहां जल्द से जल्द प्रत्याशी घोषित करने के लिए दबाव है। यही वजह है कि प्रदेश भाजपा प्रभारी डॉ. जैन यहां आते ही एयरपोर्ट से ही हेलिकॉप्टर से जगदलपुर के लिए रवाना हो गए। उनके साथ बस्तर के प्रभारी सुनील सोनी, सुभाष राव और अन्य नेता भी थे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों