लोक अदालत में 11 हजार से अधिक मामलों की होगी सुनवाई

0

लोक अदालत में 11 हजार से अधिक मामलों की होगी सुनवाई

रायपुर। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के निर्देशानुसार देश भर के न्यायालयों के साथ साथ रायपुर जिला न्यायालय एवं जिले के अन्य सिविल न्यायालयों में कल 9 मार्च को वर्ष 2019 की प्रथम नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। इस नेशनल लोक अदालत में लगभग 11000 से अधिक मामले सुनवाई हेतु रखे गए हैं, जिसमें विभिन्न सिविल मामले और राजीनामा योग्य आपराधिक मामले एवं प्री-लिटिगेशन मामलों को अंतिम रूप से निराकृत करने के उददेश्य से सुनवाई हेतु रखा गया है। इसमें लगभग 4800 मामले न्यायालय के लंबित मामले हैं और 6700 से अधिक प्रिलिटिगेशन मामलों को सुनवाई हेतु रखा गया है।

इस नेशनल लोक अदालत के संबंध में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायपुर के अध्यक्ष राम कुमार तिवारी के मार्गदर्शन में लगातार तैयारियॉ की जा रही थी। सभी न्यायालयों द्वारा अपने न्यायालय में लंबित प्रकरणों में से लोक अदालत की सुनवाई हेतु प्रकरणों को चिन्हित कर इस बार की नेशनल लोक अदालत में अधिक से अधिक प्रकरण रखे जाने का प्रयास किया गया है। इस नेशनल लोक अदालत के लिये कुल 36 खंडपीठों का गठन किया गया है।

आयोजित की जाने वाली नेशनल लोक अदालत के संबंध में जानकारी देते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव उमेश उपाध्याय ने बताया कि हर बार की तरह इस बार भी लोक अदालत की व्यापक तैयारियां की गई है। नवीन न्यायालय भवन में पक्षकारों हेतु नि:शुल्क विधिक परामर्श केन्द्र बनाया जायेगा। साथ ही, पक्षकारों की मदद करने के लिये प्राधिकरण के पैरा लीगल वालिंटियर की टीम मौजूद रहेगी। इस नेशनल लोक अदालत में जिला न्यायालय परिसर में श्री नारायणा हास्पिटल देवेन्द्र नगर रायपुर के द्वारा नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाकर, सुबह 10.30 बजे से शाम 05.00 बजे तक़ लोगों को स्वास्थ्य परीक्षण की सुविधा उपलब्ध कराई जायेगी, जिसमें अस्थिरोग विशेषज्ञ एवं मेडीसिन विशेषज्ञ उपलब्ध रहेगें। शिविर में सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण के अतिरिक्त सिकलिंन जैसी बीमारियों की भी जांच की जावेगी। इसी प्रकार, महावीर इंटर-कांटीनेंटल के सहयोग से नि:शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर भी आयोजित किया जावेगा, जिसमें नेत्र परीक्षण कर लोागों को आवश्यकतानुसार निशुल्क चश्मे प्रदान किये जाएगे।

00 नेत्र परीक्षण शिविर भी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों