भगवान शिव सबकी बुराइयों को खुद पीकर करते है सबका कल्याण : मुख्यमंत्री श्री बघेल

भगवान शिव सबकी बुराइयों को खुद पीकर करते है सबका कल्याण : मुख्यमंत्री श्री बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपश बघेल ने महाशिवरात्रि पर्व के शुभ अवसर पर पाटन विकास खंड के ग्राम कौही पहुँच कर ऐतिहासिक एवं प्रशिद्ध शिव मंदिर में पूजा अर्चना की। उन्होंने यहाँ कौही को पर्यटन स्थल के रूप मे विकसित करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि भगवान शिव के शरण मे जो भी जाता है उसकी मनोकामना पूर्ण होती है। देवों के देव भगवान शिव सबका कल्याण करते हैं। सच्चे मन से जो भी शिव जी की पूजा करता है उसकी हर मनोकामना पूरी होती है। भगवान शिव आशुतोष हैं। बहुत जल्दी प्रसन्न होते हैं और उनके भक्त जो भी वरदान मांगते है उसे पूरा करते हैं। भगवान शिव ऐसे देव है जो सबकी बुराई को खुद पीकर सबका कल्याण करते हैं। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने लोगो को नशापान सहित सभी प्रकार की बुराइयों को त्याग कर मानव कल्याण और विकास के लिए योगदान देने कहा।

* कौही को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा

संबंधित समाचार

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.