छात्रा ने केले के छिलके से बनाया सेनेटरी पेड

0

छात्रा ने केले के छिलके से बनाया सेनेटरी पेड

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की एक होनहार छात्रा ने केले के छिलके का इस्तेमाल कर सेनेटरी पेड बनाने का कारनामा कर दिखाया है। छात्रा रीना अब जापान में अपने नवाचार (इनोवेशन) का प्रदर्शन करेगी। कोरबा के एक सरकारी स्कूल की छात्रा रीना का चयन सकूरा एक्सचेंज प्रोग्राम के लिए हुआ है।

वह जापान में एक जापानी परिवार के साथ पांच दिन रहेगी। वहां वैज्ञानिकों, विद्यार्थियों और शिक्षाविदों से अपने विचार साझा करेगी। वहां के शोध-अनुसंधान और शिक्षा प्रणाली के बारे में जानेगी। शिक्षा विभाग के अनुसार उनके मॉडल की प्रस्तुति उनके करियर में मददगार साबित होगी। बॉलीवुड की मूवी पेडमैन को पूरी दुनिया ने देखा था और इसकी सराहना भी की थी, लेकिन फिल्म से करीब तीन साल पहले से ही कोरबा के स्याहीमुडी में रहने वाली छात्रा रीना राजपूत ने अपना आविष्कार प्रारंभ कर दिया था। उस समय रीना कक्षा 9वीं में पढ़ती थी।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों