शनि 25 जुलाई, 2026

नक्सलियों ने पर्चा फेंक बुलाया बस्तर बंद

0

नक्सलियों ने पर्चा फेंक बुलाया बस्तर बंद

कांकेर। जिले में नक्सलियों ने पर्चा फेंक कर बस्तर जोन बंद बुलाया है। ग्रामीण इलाकों में माओवादियों के बंद का असर दिख रहा है। कथित पर्चा में सुरक्षा बलों पर नरसंहार का आरोप लगाया गया है। कांकेर, बस्तर, नारायणपुर, बीजापुर और राजनांदगांव में माओवादियों ने बंद बुलाया है। बस्तर संभाग के अलग अलग हिस्सों में सुरक्षा बलों ने बड़ी संख्या में नक्सलियों को मार गिराया था। दूसरी ओर, मारे गए माओवादियों को नक्सली संगठन निर्दोष ग्रामीण होने का दावा कर रहें हैं। सुरक्षा बलों ने जंगलों में नक्सलियों के खिलाफ तलाशी अभियान तेज कर दिया है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों