जम्मू कश्मीर के मुठभेड़ में तीन आतंकी ढेर, पुलिस उपाधीक्षक शहीद

0

जम्मू कश्मीर के मुठभेड़ में तीन आतंकी ढेर, पुलिस उपाधीक्षक शहीद

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के कुलगाम जिले में रविवार को आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच एक मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारा गया और एक पुलिस अधिकारी शहीद हो गये। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि कुछ आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने कुलगाम जिले के तुरिगाम इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया।

उन्होंने बताया कि आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी की। सेना के जवाबी कार्रवाई करने के बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारा गया। उन्होंने बताया कि मारे गये आतंकवादी और उसके समूह की पहचान की जा रही है। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में पुलिस उपाधीक्षक अमन ठाकुर भी शहीद हो गये।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.