सड़क हादसा में मृत 5 व्यक्तियों को 25-25 हजार की सहायता राशि

0

सड़क हादसा में मृत 5 व्यक्तियों को 25-25 हजार की सहायता राशि

रायपुर। रायपुर जिले के आरंग तहसील अंतर्गत बायपास रोड पर रायपुर से सरायपाली जा रही यात्री बस और ट्रक की टक्कर होने से 5 लोगों की मृत्यु हो गई। इस घटना में करीब 30 लोग घायल हुए जिन्हें त्वरित उचित उपचार हेतु रायपुर के डॉ. भीमराम अम्बेडकर अस्पताल (मेकाहारा) तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र आरंग में भर्ती कराया गया जहां उनका ईलाज जारी है। जिला प्रशासन द्वारा सड़क दुघर्टना में मृतक के परिजनों को 25-25 हजार रूपए की सहायता राशि स्वीकृत की गई वहीं सभी घायलों का बेहतर ईलाज सुनिश्चित किया जा रहा है।

आरंग के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व ने बताया कि पांचों मृतक महासमुंद जिले के निवासी थे। सड़क दुर्घटना में योग्यता साहू, तान्या सलूजा, नेपाल सिंह राना, नम्रता पटेल, और उर्मिला बघेल की मृत्यु हो गई है। इस घटना में करीब 30 लोग घायल है जिनका रायपुर के डॉ. भीमराम अम्बेडकर अस्पताल (मेकाहारा) तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र आरंग में ईलाज जारी है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.