22 को नान घोटाला मामले में हाईकोर्ट को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी एसआईटी

0

22 को नान घोटाला मामले में हाईकोर्ट को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी एसआईटी

रायपुर। नान मामले की जांच कर रही एसआईटी अब हाई कोर्ट को रिपोर्ट सौंपेगी। एसआईटी अपनी रिपोर्ट 22 फरवरी को सौंपेगी। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक की तरफ से दायर याचिका पर कोर्ट ने एसआईटी से रिपोर्ट मांगा हैं। बता दें कि छत्तीसगढ़ में नागरिक आपूर्ति निगम (नान) घोटाले की एसआईटी जांच के खिलाफ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की है।

कौशिक ने एसआईटी को राजनीति से प्रेरित बताते हुए जांच पर रोक लगाने की मांग की थी। जिसके बाद कोर्ट ने सरकार से पूछा था कि किसी के खिलाफ एसआईटी गठन करने का आधार क्या है। कोर्ट ने सरकार से कहा था कि वह साक्ष्योंं के आधार पर ही कार्रवाई करें। जिसके बाद कोर्ट ने शासन को आदेश दिया था कि वह इस मामले की रिपोर्ट 22 फरवरी तक सौपे। इस मामले की सुनवाई 1 मार्च को होनी है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों