दिल्ली में फुटबॉल के विकास के लिए मै हमेशा उपलब्ध रहूंगा: फुटबाल खिलाड़ी छेत्री

0

दिल्ली में फुटबॉल के विकास के लिए मै हमेशा उपलब्ध रहूंगा: फुटबाल खिलाड़ी छेत्री

नई दिल्ली। भारत की ओर से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सबसे ज्यादा गोल करने वाले दिग्गज फुटबाल खिलाड़ी सुनील छेत्री ने कहा कि वह राष्ट्रीय राजधानी में इस खेल के विकास में सहयोग देने के लिए हमेशा उपलब्ध रहेंगे। पद्म श्री पुरस्कार पाने वाले 34 साल के इस खिलाड़ी को यहां इस खेल का संचालन करने वाले ‘फुटबाल दिल्ली’ ने पहले फुटबाल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया।

छेत्री ने कहा कि मैं फुटबाल दिल्ली के इस सम्मान और फुटबाल रत्न पुरस्कार पाकर गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। मैं दिल्ली में फुटबाल के विकास के लिए हमेशा उपलब्ध रहूंगा। मुझे यकीन है कि वर्तमान प्रबंधन दिल्ली में फुटबाल के विकास के लिए मेहनत कर रहा है और उम्मीद है कि दिल्ली देश के दूसरे राज्यों के लिए आदर्श बनेगा। फुटबाल दिल्ली के अध्यक्ष शाजी प्रभाकरन ने छेत्री को यह पुरस्कार प्रदान किया।

पूर्व खिलाड़ी प्रभाकरन अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ और फीफा के प्रतिनिधि भी हैं। उन्होंने कहा कि हम सुनील (छेत्री) की शानदार उपलब्धियों से प्रेरित हैं। उनका खेल के प्रति पेशेवर रवैया, समर्पण, अनुशासन और जुनून ना सिर्फ फुटबाल बिरादरी बल्कि हर भारतीय के लिए बड़ा सपना देखने और जीवन में कुछ शानदार हासिल करने का एक उदाहरण है। इस मौके पर फुटबाल दिल्ली ने राज्य के युवा खिलाड़ी शुभम सारंगी को भी सम्मानित किया। शुभम आईएसएल की दिल्ली डायनामोज टीम के खिलाड़ी है। वह 12 साल की उम्र से एआईएफएफ युवा अकादमी का हिस्सा हैं और उन्होंने अंडर -14 और अंडर -17 युवा राष्ट्रीय टीमों में भारत का प्रतिनिधित्व किया है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.