तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा

0

तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा

रायपुर। राजधानी में सड़क दुर्घटना थमने का नाम नहीं ले रहा है. आए दिन तेज रफ्तार की वजह से हादसे होते रहते हैं. ताजा मामला रायपुर के सुंदरनगर टोल प्लाजा का है। जहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को बुरी तरह से रौंद दिया है. जिससे बाइक सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई है.

मिली जानकारी के मुताबिक मामला डीडीनगर थाना इलाके का है. घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर ली है. मृतक बाइक सवार व्यक्ति की शव की शिनाख्त करने के बाद मर्चुरी में रखवा दिया गया है. साथ ही मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है. बताया जा रहा है कि ट्रक मुंबई का है और मृतक व्यक्ति का नाम आनंद भारद्वाज है जो कि रायपुरा का रहने वाला है और सेल्समैन का काम करता था. वहीं पिछले एक महीने में सड़क हादसों में 8 से 10 लोगों की जान जा चुकी है.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.