बिहार में तीसरे चरण का मतदान जारी, मधेपुरा में RJD समर्थकों ने की गुंडागर्दी, JDU को वोट देने पर बुजुर्ग की पिटाई
न्यूज़ डेस्क। बिहार विधानसभा चुनाव में आज तीसरे और अंतिम चरण के लिए वोट डाले जा रहे हैं। इस दौरान मधेपुरा में आरजेडी समर्थकों की गुंडागर्दी देखने को मिली। मुख्यमंत्री के रेस में शामिल तेजस्वी यादव के समर्थक वोटरों को दूसरी पार्टियों को वोट देने से रोक रहे हैं। यहां तक कि वोटरों को प्रभावित करने के लिए डराने-धमकाने से लेकर मारपीट पर उतर आए है। मधेपुरा में आरजेडी के गुंडों ने एक बुजुर्ग गजेंद्र साव को इस लिए पिटाई कर दी, क्योंकि उसने जेडीयू के प्रत्याशी को अपना वोट देने की बात कही थी।
देखिए वीडियो-
