पीएम-किसान योजना की पहली किश्त की राशि मार्च में मिलेगी

पीएम-किसान योजना की पहली किश्त की राशि मार्च में मिलेगी

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के मुख्य सचिव बी वी आर सुब्रह्मण्यम ने शुक्रवार को बताया कि राज्य के किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) की पहली किश्त की 2,000 रुपये की राशि इस साल मार्च में दी जाएगी। यह एक दिसंबर, 2018 से प्रभावी होगा और पहली किश्त 31 मार्च तक की राशि मार्च में दे दी जाएगी।

मुख्य सचिव ने कहा कि केंद्र सरकार ने राज्यों से इस योजना के लाभार्थियों के नाम जिला स्तर पर पीएम-किसान पोर्टल 25 फरवरी तक अपलोड करने को कहा है।

देश में दो हेक्टेयर तक की जमीन की खेती करने वाले गरीब और हाशिए पर पड़े हुए किसानों का सालाना इस योजना के तहत 6,000 रुपये की राशि दी जाएगी।

संबंधित समाचार

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.