जनपद पंचायत सीईओ ने ली पंचायत सचिवों की बैठक

0

जनपद पंचायत सीईओ ने ली पंचायत सचिवों की बैठक

मुंगेली। सुराजी गांव योजना के अंतर्गत जनपद पंचायत मुंगेली के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री आर.एस. नायक द्वारा पंचायत सचिवो की 100 बिन्दु प्रपत्र की जानकारी की समीक्षा की गई। ग्राम पंचायतवार समीक्षा कर सचिवों को निर्देशित किया गया कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में सुराजी गांव योजना का नारा लेखन एवं बेनर सार्वजनिक स्थल में लगाकर ग्रामीणजनों को योजना के बारे में जानकारी दें।

ग्राम पंचायत स्तर पर सुराजी गांव समिति बनाकर समुदाय के सहयोग से नाला विकास, गौठान निर्माण, समुदायिक घुरूवा निर्माण एवं बाड़ी हेतु स्थल का चयन कर प्रस्ताव तत्काल जनपद पंचायत मुंगेली को उपलब्ध करायें। प्रथम चरण मे 25 ग्राम पंचयतों का चयन सुराजी गांव योजना के लिये प्रस्तावित है। सुराजी गांव योजना छत्तीसढ के चार चिन्हारी नरवा, गरूवा, घुरवा अउ बाड़ी एला बचाना हे संगवारी के अंतर्गत ली जाने वाली मुख्य गतिविधियां एवं अपेक्षित लाभ पर विस्तार पूर्वक पंचायत सचिवों को जानकारी दी गई। प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण ), मनरेगा योजना, पेंशन योजना, लोक सेवा गारंटी योजना में प्राप्त आवेदन पत्रों का समय सीमा के भीतर निराकरण करने, लोकसभा निर्वाचन 2019 के लिए मुलभूत सुविधा रैम्प, बिजली, पानी, शौचालय, पहुॅच मार्ग, भवन मरम्मत एवं छाया व्यवस्था सुनिश्चित करने निर्देशित किया गया।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.