भालू के हमले से ग्रामीण घायल

0

भालू के हमले से ग्रामीण घायल

मनेंद्रगढ़। केल्हारी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम डीहुली में मानसिंह नामक व्यक्ति शाम के वक्त अपने घर की ओर जा रहा था। तभी अचानक झाडि़यों के पीछे से एक जंगली भालू ने निकाल कर उस पर हमला कर दिया। जिस पर जैसे-तैसे ग्रामीण मानसिंह अपनी जान बचाकर वहां से भाग निकला। इस पूरे घटनाक्रम में उसके हाथ में फैक्चर आने के साथ-साथ काफी जगहों पर चोटें भी आईं है। जिसका इलाज मनेंद्रगढ़ के स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। वहीं वन विभाग का कहना है कि भालू के हमले में घायल ग्रामीण को हमारे विभाग के द्वारा उपचार के लिए हर संभव मदद की जाएगी।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.