मुख्यमंत्री से दिव्यांगजनों ने की मुलाकात

0

मुख्यमंत्री से दिव्यांगजनों ने की मुलाकात

रायपुर। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से मंत्रालय (महानदी भवन) में कोरबा और भिलाई से पहुंचे दिव्यांगजनों के प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य मुलाकात की और ज्ञापन सौंपा। मुख्यमंत्री ने उनके ज्ञापन पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री ने दिव्यांगजनों से आत्मियतापूर्वक बातचीत की और मंत्रालय आने व वापस जाने के संबंध में पूछा। कोरबा से आए दिव्यांग श्री संजय ने मुख्यमंत्री को बताया कि ऑटो किराया कर वे यहां पहुंचे है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने उनकी तकलीफ समझते हुए अधिकारियों को वापसी के लिए वाहन की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। दिव्यांगजनों ने मुख्यमंत्री की संवेदनशील पहल के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.