पत्रकारों से दुव्र्यवहार की निंदा
रायपुर। भाजपा प्रदेश प्रभारी अनिल जैन द्वारा रायपुर में और भिलाई में कन्हैया सोनी व किसान मोर्चा के कुछ नेताओं द्वारा मीडिया के साथियों के साथ किए गए दुव्र्यव़हार की छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ ने कठोर शब्दों में निंदा की है। संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ब्रजेश चौबे, प्रदेश अध्यक्ष अरविंद अवस्थी, महासचिव विश्वदीपक राई सहित सभी पदाधिकारियों ने घटना को शर्मनाक बताते हुए कहा कि हार की खींझ भाजपा नेता ऐसे न निकालें। पत्रकार सिर्फ पत्रकार होते हैं किसी राजनीतिक दल से उनका कोई सरोकार नहीं होता। यदि उक्त नेता अपने कृत्य के लिए माफी नहीं मांगते हैं तो पूरे प्रदेश में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
