किसान की समस्या का तत्काल हुआ निराकरण

किसान की समस्या का तत्काल हुआ निराकरण

बालोद। गुण्डरदेही विकासखण्ड के ग्राम जुनवानी के 63 वर्षीय किसान श्री तरूण कुमार गजेन्द्र की समस्या का आज यहॉ जनदर्शन कार्यक्रम में तत्काल निराकरण हुआ। किसान ने आज संयुक्त जिला कार्यालय में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में उपस्थित होकर कलेक्टर श्रीमती किरण कौशल को बताया कि वह गुण्डरदेही विकासखण्ड के ग्राम जुनवानी का किसान है। उसके पास मात्र 0.69 हेक्टेयर कृषि भूमि है। उसने अक्टूबर 2017 में थ्रेसर खरीदने कृषि विभाग में आवेदन किया था और थ्रेसर की पूरी राशि एक लाख 83 हजार 320 रूपए थ्रेसर विक्रेता शेरे पंजाब इंजीनियरिंग वर्क्स झलमला, बालोद में जमा किया था। उसने बताया कि उसे 25 हजार रूपए की छूट प्राप्त होनी थी। कृषि विभाग गुण्डरदेही द्वारा छुट की राशि हेतु ऑनलाईन आवेदन भी भरवाया गया था। लेकिन थ्रेसर विक्रेता द्वारा उसे मात्र बारह हजार रूपए छुट की राशि प्रदान किया गया था।

किसान ने कलेक्टर को बताया कि छुट की शेष राशि तेरह हजार रूपए प्राप्त करने के लिए कई बार थ्रेसर विक्रेता का चक्कर काट चुका है, लेकिन राशि नहीं मिला। समस्या के निराकरण के लिए आज जनदर्शन कार्यक्रम में उपस्थित हुआ है। कलेक्टर ने किसान की समस्या को गंभीरतापूर्वक सुना और उप संचालक कृषि को थ्रेसर विक्रेता को बुलाने के निर्देश दिए। कलेक्टर के निर्देश पर थ्रेसर विक्रेता जनदर्शन कार्यक्रम में पहुॅचा और छुट की शेष राशि तेरह हजार रूपए किसान को प्रदान किया। समस्या के त्वरित निराकरण होने पर किसान तरूण कुमार गजेन्द्र खुशी-खुशी अपने घर गया।

संबंधित समाचार

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.