मंगल 28 जुलाई, 2026

2019 लोकसभा चुनाव का ऐलान मार्च के पहले हफ्ते में संभव, साथ हो सकते हैं इन विधानसभाओं के चुनाव

0

2019 लोकसभा चुनाव का ऐलान मार्च के पहले हफ्ते में संभव, साथ हो सकते हैं इन विधानसभाओं के चुनाव

नई दिल्ली। चुनाव आयोग मार्च के पहले सप्ताह में लोकसभा चुनाव कार्यक्रमों की घोषणा कर सकता है। आयोग के सूत्रों ने शुक्रवार को यह संकेत देते हुए लोकसभा चुनाव के साथ कुछ राज्यों के विधानसभा चुनाव भी कराने की संभावना जताई है। मौजूदा लोकसभा का कार्यकाल तीन जून को खत्म होगा। इसके मद्देनजर आयोग ने चुनाव किस महीने में और कितने चरण में कराए जाने हैं, यह तय करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

सूत्रों ने बताया कि आम चुनाव का समय और चरण तय करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। आयोग ने 2004 में लोकसभा चुनाव कार्यक्रम की 29 फरवरी को चार चरण में, 2009 में दो मार्च को पांच चरण में और 2014 में पांच मार्च को नौ चरण में कराने की घोषणा की थी। पिछले तीनों लोकसभा चुनाव अप्रैल से मई के दूसरे सप्ताह में संपन्न करा लिए गए।

लोकसभा चुनाव के साथ ही आंध्र प्रदेश, ओडिशा, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में भी विधानसभा चुनाव कराने की संभावना पर विचार किया जा सकता है। सिक्किम विधानसभा का कार्यकाल मई में आंध्र प्रदेश, ओडिशा और अरुणाचल प्रदेश विधानसभा का कार्यकाल जून में पूरा हो रहा है।

जम्मू कश्मीर विधानसभा भी पिछले साल नवंबर में भंग किए जाने के कारण नई विधानसभा के गठन की छह महीने की निर्धारित अवधि इस साल मई में पूरी होने से पहले राज्य में चुनाव कराना अनिवार्य है। जम्मू कश्मीर में चुनाव कराने का फैसला हालांकि राज्य में पुख्ता सुरक्षा इंतजामों की पुष्टि पर ही निर्भर है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों