शनि 1 अगस्त, 2026

25 लोगों की हत्या करने वाले हमलावर को थाईलैंड पुलिस ने मार गिराया

0
25-kiler

बैंकॉक। थाईलैंड में नाखोन रत्चासिमा शहर स्थित एक शॉपिंग मॉल में शनिवार को गोली मारकर 25 लोगों की हत्या करने वाले हमलावर को पुलिस ने रविवार को मार गिराया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। द नेशन समाचार पत्र के अनुसार, राष्ट्रीय पुलिस प्रमुख पॉल जेन चाकथिप चाइजिंदा ने इसकी पुष्टि की।

हमलावर एक जूनियर अधिकारी जाकराफंथ थोम्मा गोलीबारी के बाद कोराट नाम से प्रसिद्ध टर्मिनल 21 शॉपिंग मॉल में छिपा था। पुलिस और सैन्य बलों ने टर्मिनल 21 मॉल सील कर दिया।

द नेशन की रिपोर्ट के अनुसार, सुरक्षा बलों द्वारा चलाए गए अभियान के कारण रात भर गोलियों की आवाज सुनाई देती रही। कई लोगों के अभी भी मॉल में छिपे होने या संदिग्ध द्वारा बंधक बनाए जाने की आशंका है।

गोलीबारी शनिवार को अपराह्न तीन बजे सौथम फिथक मिलिट्री कैंप में शुरू हुई जहां थोम्मान ने अपने कमांडिंग अफसर की हत्या कर दी। बैंकॉक पोस्ट ने उनका नाम अनंथारोट क्रासेई बताया है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों