नई दिल्ली (बीएनएस)। बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने शुक्रवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके पास संशोधित नागरिकता कानून (CAA) का कोई ज्ञान और समझ नहीं है । साथ ही उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि राहुल गांधी इस कानून पर 10 वाक्य बोलकर दिखाएं।
दिल्ली में भारतीय बौद्ध संघ द्वारा CAA-2019 के समर्थन में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया।
नागरिकता संशोधन कानून, (पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान) में धार्मिक उत्पीड़न का सामना कर रहे अल्पसंख्यकों को भारत में गरिमा पूर्ण जीवन को जीने का अवसर प्रदान करेगा। pic.twitter.com/hDeC0MQhuR
— Jagat Prakash Nadda (Modi Ka Parivar) (@JPNadda) January 17, 2020
राहुल पर देश को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए श्री नड्डा ने यहां एक समारोह में कहा कि नागरिकता संशोधन कानून पड़ोसी देशों के उन अल्पसंख्यकों के लिए है जिन्हें उन देशों में सालों तक धार्मिक प्रताड़नाएं सहनी पड़ी हों और उन्होंने बाद में भारत में शरण ली हो। नड्डा ने कहा कि संशोधित नागरिकता कानून का विरोध कर रहे लोग वास्तव में देश को कमजोर कर रहे हैं। उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि विपक्षी दलों के पास मोदी सरकार के खिलाफ कोई मुद्दा नहीं बचा है। सरकार ने 70 साल से अधिक समय से लंबित समस्याओं को छह महीने में सुलझा लिया।