शनि 25 जुलाई, 2026

महिला एवं बाल विकास मंत्री ने किया नवीन अंागनबाड़ी केन्द्र भवन का लोकार्पण

0

महिला एवं बाल विकास मंत्री ने किया नवीन अंागनबाड़ी केन्द्र भवन का लोकार्पण

बालोद। प्रदेश की महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती अनिला भेंडि़या आज बालोद विकासखण्ड के ग्राम सिवनी में 6.45 लाख रूपए लागत के नवनिर्मित अंागनबाड़ी केन्द्र भवन का लोकार्पण कर अपनी शुभकामनाएॅ दी। मंत्री श्रीमती भेंडि़या ने इस अवसर पर कहा कि नवीन अंागनबाड़ी केन्द्र भवन से बच्चों को सुविधा होगी। आंगनबाड़ी जाने योग्य बच्चों को प्रतिदिन अंागनबाड़ी भेजें। इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री संजय चन्द्राकर, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सविता कल्याणी, जनपद सदस्य श्री पुष्पेन्द्र तिवारी, सरपंच श्री सुखसागर निषाद सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों