महिला एवं बाल विकास मंत्री भक्त गुहा निषाद जयंती समारोह में शामिल

0

महिला एवं बाल विकास मंत्री भक्त गुहा निषाद जयंती समारोह में शामिल

बालोद। प्रदेश की महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती अनिला भेंडि़या आज बालोद विकासखण्ड के ग्राम सिवनी में आयोजित श्री भक्त गुहा निषाद जयंती समारोह में शामिल हुई। उन्होंने निषाद समाज को भक्त गुहा निषाद जयंती की बधाई एवं शुभकामनाएॅ दी।

समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री श्रीमती भेंडि़या ने कहा कि समाज की मजबूती और उन्नति के लिए हम सभी को हमेशा आगे रहना चाहिए। उन्होंने कहा बेटों के समान बेटियों को भी उच्च शिक्षा दिलाएॅ। बेटियॉ शिक्षित होकर स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बनेंगी। मंत्री श्रीमती भेंडि़या ने निषाद समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर गुण्डरदेही विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री कुंवर सिंह निषाद, बालोद विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक श्री भैय्याराम सिन्हा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री संजय चन्द्राकर, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सविता कल्याणी, जनपद सदस्य श्री पुष्पेन्द्र तिवारी सहित बड़ी संख्या में निषाद समाज के पदाधिकारी उपस्थित थे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों