आर्थिक रूप से कमजोर सवर्णों को 10% आरक्षण, गुजरात के बाद यहां हुआ लागू
रांची। आर्थिक रूप से कमजोर सामान्य वर्ग को सरकारी नौकरियों और शिक्षण संस्थाओं में 10 फीसदी आरक्षण अब झारखंड सरकार ने भी लागू कर दिया है। गुजरात के बाद झारखंड ऐसा करने वाला दूसरा राज्य है। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने इस संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिए।
गुजरात सरकार ने आर्थिक रूप से कमजोर समान्य वर्ग को सरकारी नौकरियों और शैक्षणिक संस्थानों में 10 फीसदी आरक्षण देने की घोषणा कर दी है। गुजरात देश का पहला राज्य है जिसने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की मंजूरी मिलने के बाद राज्य में आरक्षण की इस व्यवस्था को लागू कर दिया है।