मुख्यमंत्री के हाथों दिव्यांग सुरेन्द्र साहू को मिली ट्रायसिकल

0

मुख्यमंत्री के हाथों दिव्यांग सुरेन्द्र साहू को मिली ट्रायसिकल

रायपुर। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज यहां भिलाई तीन स्थित उनके निवास में विभिन्न प्रतिनिधि मंडलों और नागरिकों ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने उनकी समस्याएं सुनी और समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया। कुम्हारी से आए दिव्यांग श्री सुरेन्द्र साहू ने मुख्यमंत्री श्री बघेल से मुलाकात कर उनसे ट्रायसिकल दिलाने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने सहानुभूतिपूर्वक उनकी समस्या सुनी और श्री साहू को ट्रायसिकल प्रदान की। मुख्यमंत्री के हाथों ट्रायसिकल पाकर श्री साहू ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया।

बीजापुर से आए खनिज साधन विभाग के कर्मचारियों के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर वेतनमान विसंगति दूर करने का अनुरोध किया। उन्होंने श्री बघेल को इस संबंध में एक ज्ञापन भी सौंपा। मुख्यमंत्री ने उनके ज्ञापन पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों