स्पॉ सेंटर के आड़ में जिस्मफरोशी का धंधा, 5गिरफ्तार

0

स्पॉ सेंटर के आड़ में जिस्मफरोशी का धंधा, 5गिरफ्तार

रायपुर। श्याम प्लाजा में संचालित ज़ारा स्पा सेंटर पर पुलिस ने गुरुवार रात 9 बजे दबिश दी है. मौके पर पुलिस ने 4 लड़कियों समेत 1 ग्राहक और स्पॉ सेंटर के मैनेजर को गिरफ्तार किया है. जिस्मफरोशी की शिकायत पर पुलिस ने छापामार कर कार्रवाई की है. सिविल लाइन थाना इलाके का मामला है.पुलिस ने बताया कि एसपी के निर्देश पर पॉइंटर भेजकर छापा मारा गया है. पकड़ी गई सभी लड़कियां नार्थ ईस्ट की रहने वाली हैं. आरोपियों से मोबाइल पर्स सहित डायरी की जब्त गई है. बड़ी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री के साथ करीब 30 हज़ार रुपए जब्त किया गया. इस तरह के धंधे की पुलिस को कुछ दिन पहले ही जानकारी मिली थी. सूत्रों के मुताबिक बाकायदा रेट तय किया जाता था. ग्राहकों से 2 हजार रुपए में डील होती थी. गिरफ्तार आरोपियों में सुनील सुखरामनी, स्पॉ संचालक सेंटर अंकज कुमार साहू, अनिल गुप्ता (ग्राहक), काल्पनिक नाम चंपा शर्मा (अरुणाचाल प्रदेश), चमेली विश्वकर्मा (गुहावती), मल्लिका (दार्जिलिंग) असम, करिश्मा (पश्चिमी) दिल्ली के रहने वाले हैं.

सीएसपी कृष्ण कुमार पटेल ने बताया कि रात 9 बजे के आसपास यह कार्रवाई की गई. कुछ दिनों से सूचना मिल रही थी कि स्पॉ के आड़ में इस तरह का धंधा कराया जा रहा है. आरोपियों से 8 नग मोबाइल, आपत्तिजनक सामग्री, एक लैपटॉप, 21 हजार 337 रुपये नगद जब्त किया गया है. सभी लड़कियां बाहर की है. ग्राहकों से स्पॉ सेंटर में ही डील तय की जाती थी. पीटा एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है. साथ ही स्पॉ सेंटर का लाइसेंस रद्द करने की कार्रवाई की जाएगी.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों