लोकतंत्र की सबसे बड़ी लड़ाई लड़ रहा छत्तीसगढ़-डॉ. रमन
रायपुर। छत्तीसगढ़ लोकतंत्र की सबसे बड़ी लड़ाई लड़ रहा है। बुधवार को ये बातें पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने विधानसभा में कही। उन्होंने आगे कहा कि नक्सलवाद से लड़ने के लिए लंबी कार्य योजना की जरूरत है। कई लोग नक्सलियों को साथी कहते हैं। उन्होंने कांग्रेस के कार्यों पर सवालिया निशान लगाते हुए कहा कि लगातार विकास के कामों को रोका जा रहा है। लोगों को वापस बुलाया जा रहा है।
नान घोटाले के मामले में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि जिस डायरी का जिक्र किया जा रहा है, असल में उसका कोई अस्तित्व ही नहीं है। एसआईटी जांच पर डॉ. सिंह ने कहा कि जिस अधिकारी के आवेदन पर एसआईटी का गठन किया गया। वो खुद भी इस मामले में शामिल था।