सोम 3 अगस्त, 2026

TV शो बिग बॉस फेम एजाज खान गिरफ्तार, सांप्रदायिक वीडियो बनाने का आरोप

0

TV शो बिग बॉस फेम एजाज खान गिरफ्तार, सांप्रदायिक वीडियो बनाने का आरोप

मुंबई। रियलिटी टीवी शो बिग बॉस में हिस्सा ले चुके एक्टर एजाज खान को गुरुवार को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उन पर टिक टॉक पर एक सांप्रदायिक वीडियो बनाने का आरोप है। वीडियो में झारखंड में हुई तबरेज अंसारी की मौत के बाद एक समुदाय को धमकाया गया है।

एजाज एक समुदाय के खिलाफ जहर उगलते नजर आए। एजाज ने हिंसा भडक़ाने की धमकी भी दी थी। इसके अलावा वे एक फिल्मी डायलॉग बोलकर मुंबई पुलिस का मजाक बना रहे हैं। मुंबई पुलिस ने हाल ही कुछ टिक टॉक यूज करने वाली हस्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी।

इन सेलेब्रीटीज ने ग्रुप बनाकर विवादित वीडियो पोस्ट किया था, जिसे एजाज सपोर्ट किया। टाइम्स नाऊ ने खुलासा किया था पुलिस कुछ विवादित टिक टॉक वीडियो बनाने वाले सेलेब्स को ढूंढ़ रही है। एजाज को अब कोर्ट के सामने पेश किया जाएगा। एजाज इससे मामले ड्रग्स रखने के मामले में भी गिरफ्तार हो चुका है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों