सोम 3 अगस्त, 2026

दिल्ली-NCR में मॉनसून ने दी दस्तक, झमाझम बारिश ने दिलाई गर्मी से राहत

0

दिल्ली-NCR में मॉनसून ने दी दस्तक, झमाझम बारिश ने दिलाई गर्मी से राहत

नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में सोमवार दोपहर बाद हुई झमाझम बारिश से मौसम सुहाना हो गया। तेज हवाओं के साथ आई झमाझम बारिश से तापमान में भी कमी देखी गई। हर बार की तरह लोग इंडिया गेट पर मानसून की इस पहली बारिश का लुत्फ उठाते दिखे। वहीं, नोएडा में भी लोगों ने बारिश के बाद गर्मी से राहत महसूस की।

जानकारी के अनुसार, मौसम विभाग ने आज दिल्ली और एनसीआर में लोगों का बारिश का लंबा इंतजार खत्म होने की भविष्यवाणी की थी। मौसम विभाग की मानें तो यह बारिश गुरुवार तक जारी रह सकती है।

मौसम विज्ञान और जलवायु परिवर्तन स्काईमेट वेदर के उपाध्यक्ष महेश पालावत ने कहा, “दिल्ली एनसीआर की हवाएं पूर्व की ओर चलने लगी हैं। हमें उम्मीद है कि मौसम में परिवर्तन आएगा और आज शाम तक बारिश शुरू होगी। और इसकी तीव्रता धीरे-धीरे बढ़ेगी।”

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों