सोम 3 अगस्त, 2026

प्रियंका के हाथो में पूरे उत्तर प्रदेश की कमान, मिशन 2022 में जुटी कांग्रेस

0

प्रियंका के हाथो में पूरे उत्तर प्रदेश की कमान, मिशन 2022 में जुटी कांग्रेस

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के इस्तीफे के बाद कांग्रेस की कमान किसके हाथों में होगी इसके लिए मंथन जारी है। लेकिन इन सब के बीच प्रियंका गांधी ने मिशन यूपी 2022 के तहत तैयारी अभी से शुरु कर दी है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी अब पूरे उत्तर प्रदेश में पार्टी की बागडोर संभालेंगी। कई पार्टी कार्यकर्ता ट्विटर पर प्रियंका गांधी को बधाई दे रहे हैं। बता दें कि राहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफ़ा देने के बाद पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी अपना पद छोड़ दिया था।

खबरों के अनुसार प्रियंका गांधी ने सोमवार को राहुल गांधी के दिल्ली स्थित आवास 12 तुगलक लेन में उत्तर प्रदेश से आये तमाम पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और जल्द ही राज्य में नए संगठन के गठन की बात कही। सूत्रों के अनुसार एक कार्यकर्ता के नेताओं के काम न करने के आरोप और प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर की निष्क्रियता पर सवाल उठाने पर प्रियंका ने कहा कि उन्होंने प्रदेश में कुछ नहीं किया जिससे स्थिति और बदतर हो गई। जिसके बाद से राज बब्बर को प्रदेश अधय्क्ष पद से मुक्त करने की खबरें तेज हो गईं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों