सोम 27 जुलाई, 2026

Delhi blast: दिल्ली में लाल किले के पास कार धमाका, 10 की मौत; पूरे देश में हाई अलर्ट

0
Delhi-blast

नई दिल्ली। दिल्ली में लाल किले के पास एक कार में बम धमाका होने के बाद पूरे देश में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। यह धमाका लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास खड़ी एक कार में हुआ। ब्लास्ट इतना भीषण था कि काफी दूर तक इसकी धमक दिखी और आग भड़क गई। कई कारें इस आग की चपेट में आई हैं और अब तक 10 लोगों के मरने और 30 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है।

घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की 7 टीमों को रवाना किया गया और दिल्ली पुलिस के अलावा NIA, NSG, FSL और फोरेंसिक की टीमें भी मौके पर पहुंची है। पूरी दिल्ली में हाई अलर्ट जारी है। यह धमाका कैसे हुआ और इसके क्या कारण हैं। इस संबंध में जानकारी का इंतजार है। फिलहाल पुलिस शुरुआत जांच में जुटी है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों