सोम 3 अगस्त, 2026

मोदी सरकार का भ्रष्टाचार पर करारा वार, 16 भ्रष्ट IAS अधिकारियों के खिलाफ अभियोजन को मंजूरी

0

मोदी सरकार का भ्रष्टाचार पर करारा वार, 16 भ्रष्ट IAS अधिकारियों के खिलाफ अभियोजन को मंजूरी

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने बताया कि उसने पिछले तीन साल में 16 आईएएस अधिकारियों के विरूद्ध अभियोजन के लिए अनुमति दी है। कार्मिक मंत्री जितेन्द्र सिंह ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में राज्यसभा को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पिछले तीन साल में भ्रष्टाचार के आरोप में 2 IAS अधिकारियों को सेवा से बर्खास्त किया गया।

उन्होंने बताया कि गृह मंत्रालय से प्राप्त सूचना के अनुसार पिछले तीन साल (2016-2019) के बीच भ्रष्टाचार के मामलों में शामिल दो IPS अधिकारियों के खिलाफ अभियोजन की स्वीकृति दी गयी है।

जितेंद्र सिंह ने बताया कि पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा प्राप्त सूचना के अनुसार भारतीय वन सेवा के अधिकारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार के 15 मामलों का संज्ञान लिया गया और पिछले तीन सालों में सात मामलों में अभियोजन की स्वीकृति दी गयी।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों