सोम 3 अगस्त, 2026

मुख्य सचिव ने विधानसभा सत्र के तैयारियों की समीक्षा की : 12 से 19 जुलाई तक होगा विधानसभा सत्र

0

मुख्य सचिव ने विधानसभा सत्र के तैयारियों की समीक्षा की : 12 से 19 जुलाई तक होगा विधानसभा सत्र

रायपुर। मुख्य सचिव सुनील कुजूर ने आज यहां मंत्रालय में विधानसभा की कार्रवाईयों त्वरित क्रियान्वयन तथा सत्र पूर्व तैयारियों के संबंध में जानकारी ली। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ विधानसभा का सत्र आगामी 12 जुलाई से 19 जुलाई तक आयोजित होगा।

इस दौरान पंचायत एवं विकास विभाग, गृह विभाग, वित्त विभाग, उच्च शिक्षा विभाग और नगरीय प्रशासन विभाग के सात विधेयकों को संशोधन के लिए प्रस्तुत किए जायेंगे। मुख्य सचिव ने इस संबंध में सभी प्रक्रिया समय पूर्व पूर्ण करने के निर्देश दिए है।

विधानसभा सत्र के दौरान शासकीय अधिकारियों-कर्मचारियों के अवकाश पर (अपरिहार्य स्थिति को छोड़कर) रोक लगा दी गयी है। उन्होंने प्रत्येक विभागों विधानसभा प्रकोष्ठ का गठन करने और नोडल अधिकारियों की तैनाती के निर्देश दिए है।

सत्र के दौरान होने वाले चर्चा के संभावित विषयों की समस्त जानकारियां संकलित करने के निर्देश दिए गए है। मुख्य सचिव ने विधानसभा सत्र की कार्रवाई के दौरान विभागीय वरिष्ठ अधिकारियों को अनिवार्य रूप से उपस्थित होने कहा है। विधानसभा सत्र के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाएं रखने के निर्देश दिए गए है।

बैठक में अपर मुख्य सचिव सर्वश्री के.डी.पी. राव, सी.के. खेतान, आर.पी. मण्डल, प्रमुख सचिव सर्वश्री रविशंकर शर्मा, मनोज कुमार पिंगवा, गौरव द्विवेदी, सचिव सर्वश्री सुबोध सिंह, परदेशी सिद्धार्थ कोमल, निहारिका बारिक, शहला निगार, सुरेन्द्र जायसवाल, डी.डी. सिंह, डॉ. कमलप्रीत सिंह, हेमंत पहारे, रीना बाबा साहेब कंगाले, अविनाश चम्पावत, रीता शांडिल्य, विशेष सचिव मुकेश कुमार बंसल, अन्बलगन पी., पुलिस विभाग के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों