रवि 2 अगस्त, 2026

मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ भवन में छत्तीसगढ़ी चावल के स्टॉल का अवलोकन किया

0

मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ भवन में छत्तीसगढ़ी चावल के स्टॉल का अवलोकन किया

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज नई दिल्ली के छत्तीसगढ़ भवन में लगे छत्तीसगढ़ी चावल के स्टॉल का अवलोकन किया। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ भवन में लगे इस स्टॉल में छत्तीसगढ़ की विशिष्ट प्रजाति के चावल विक्रय के लिये उपलब्ध हैं, इनमें जवाँ फूल, विष्णुभोग, नन्ही परी, श्रीराम, दुबराज ब्लैक, रेड और ब्राउन राइस प्रमुख हैं । उल्लेखनीय है कि ’धान के कटोरे’ के रूप में छत्तीसगढ़ की ख्याति सर्वत्र है।

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने छत्तीसगढ़ भवन में बनने वाले छत्तीसगढ़ी भोजन का भी आनंद लिया। उन्होंने कोदो से बने पोहे का स्वाद लिया। छत्तीसगढ़ भवन में सुबह नाश्ते में कोदो का पोहा सबसे ज्यादा पसंदीदा बना हुआ है। इस दौरान मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव गौरव द्विवेदी और आवासीय आयुक्त डॉ मनिंदर कौर द्विवेदी भी उपस्थित थी।

* छत्तीसगढ़ के विशिष्ट प्रजाति के चावल यहां विक्रय के लिये उपलब्ध हैं

* कोदो से बने पोहे का भी लिया स्वाद

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों