रवि 2 अगस्त, 2026

पाकिस्तान के खिलाफ भारत को मिली जीत पर गिरिराज सिंह ने किया ये ट्वीट, मचा बवाल

0

पाकिस्तान के खिलाफ भारत को मिली जीत पर गिरिराज सिंह ने किया ये ट्वीट, मचा बवाल

नई दिल्ली। सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा के एक और लाजवाब शतक से बड़ा स्कोर बनाने वाले भारत ने रविवार को यहां पाकिस्तान को डकवर्थ लुईस पद्वति से 89 रन से करारी शिकस्त देकर विश्व कप में अपने इस चिर प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ विजय अभियान 7-0 पर पहुंचा दिया। भारत की जीत पर गृहमंत्री अमित शाह ने भारत की जीत पर कहा कि टीम इंडिया ने पाकिस्तान पर एक और स्ट्राइक की। नतीजा पहले की तरह ही रहा। इस जीत पर पूरे भारत को गर्व है।

भारत की इस जीत पर बीजेपी सांसद गिरिराज सिंह ने ट्वीट कर लिखा की हम इतिहास दुहराते रहेंगे ..पाकिस्तान को हराते रहेंगे। चाहे वो खेल का मैदान हो या जंग का। अभी अभिनंदन के स्ट्राइक से पाकिस्तान उबरा भी नहीं था कि विराट सेना ने एक और स्ट्राइक कर दिया। टीम इंडिया को बधाई। जय हिंद

भारत ने विश्व कप में अब तक हमेशा पाकिस्तान को शिकस्त दी है और विराट कोहली की टीम ने भी यह क्रम जारी रखा। भारत ने पांच विकेट पर 336 रन बनाये जिसके जवाब में पाकिस्तान ने जब 35 ओवर में छह विकेट पर 166 रन बनाये थे तभी बारिश आ गयी। बाद में खेल शुरू होने पर पाकिस्तान को 40 ओवर में 302 रन यानि बाकी बचे पांच ओवर में 136 रन का लक्ष्य मिला। पाकिस्तानी टीम छह विकेट पर 212 रन ही बना पायी।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों