रवि 2 अगस्त, 2026

इलाहाबाद बैंक द्वारा ग्राम सॉंकरा में किसान गोष्ठी का आयोजन

0

इलाहाबाद बैंक द्वारा ग्राम सॉंकरा में किसान गोष्ठी का आयोजन

रायपुर। इलाहाबाद बैंक शाखा कुम्हारी द्वारा अपने सेवा क्षेत्र के ग्राम सॉंकरा में किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें आस पास ग्राम के किसान, सरपंच, कोटवार तथा अन्य लोग उपस्थित रहे।

किसान गोष्ठी में इलाहाबाद बैंक के हैदराबाद से पहुंचे सहायक महाप्रबंधक शिव कुमार ने इलाहाबाद बैंक द्वारा किसानों की प्रगति के लिए चलाई गई योजनाओं की जानकारी दी। इसके साथ-साथ कृषि क्षेत्र अन्तर्गत डिफाल्ट ऋण खातों को समझौता योजना के अन्तर्गत ऋण छूट के साथ चुकाने की विस्तृत जानकारी दी। इलाहाबाद बैंक द्वारा किसान क्रेडिट कार्ड के अन्तर्गत दिए गए किसानों के ऋण को एकमुश्त समझौता योजना के अन्तर्गत चुकाने पर दोबारा के. सी. सी. के अन्तर्गत ऋण देने की जानकारी दी गई। इसके साथ-साथ अन्य किसानों को भी विभिन्न कृषि ऋण दिए जाऐंगे। साथ ही मुख्य प्रबंधक सुरेश कुमार धनिया एवं शाखा प्रबंधक अनीश शर्मा ने प्रत्येक किसान से समझौता योजना के अन्तर्गत ऋण जमा करने के लिए प्रत्येक ऋणी से व्यक्तिगत बातचीत करके डिफाल्ट ऋण खातों का मौके पर निपटारा किया।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों