जनदर्शन में 62 आवेदन मिले,कलेक्टर ने नियमानुसार कार्यवाही के दिए निर्देश
जनदर्शन में 62 आवेदन मिले,कलेक्टर ने नियमानुसार कार्यवाही के दिए निर्देश
जांजगीर-चांपा। सोमवार को पदभार ग्रहण करने के बाद कलेक्टर जेपी पाठाक ने जनदर्शन में लोगों से मुलाकात की। इस दौरान 62 लोगों ने आवेदन कलेक्टर को दिए। श्री पाठक आवेदन लेते हुए नियमानुसार कार्यावाही के लिए संबधित अधिकारियों को निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि खाद्य विभाग की सेवांए ऑनलाइन हो गयी है। इस विभाग से संबंधित आवेदनों का परीक्षण जनदर्शन के दौरान सभाकक्ष में ही की जाएगी। आवेदक को कार्यवाही का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। इसके लिए खाद्य विभाग के अधिकारी आवश्यक तैयारी के साथ जनदर्शन में उपस्थित रहेंगे।
अपर कलेक्टरलीना कोसम, चांपा एसडीएम राहुल देव, जांजगीर एसडीएम युगल किशोर उर्वशा, जांजगीर एसडीएम के एस पैकरा ने जनदर्शन में आए लोगो से चर्चा की एवं नियमानुसार निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। जनदर्शन में जैजैपुर विकासखण्ड की छोटेनानी मनहर ने सामाजिक सहायता कार्यक्रम के तहत विधवा पेंशन स्वीकृत करवाने के लिए निवेदन किया। कलेक्टर ने नियमानुसार कार्यवाही के लिए संबधित जनपद पंचातय के सीईओ को पत्र अग्रेषित किया है। इसी प्रकार देवरीमठ-हसौद की श्रीमती समारिन बाई ने बताया कि गांव के समीप सड़क निर्माण किया जा रहा है। जिसमें निजी भूमि का अधिग्रहण किया गया है। शासन के प्रावधानों के अनुसार मुआवजा स्वीकृत करवाने का अनुरोध किया। बिर्रा-चांपा निवासी बीएएमएस के छात्र श्री खगेश्वर ने शिक्षा ऋण स्वीकृत करवाने के लिए आवेदन दिया। जनदर्शन के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।