शनि 1 अगस्त, 2026

क्रेडा कार्यालय परिसर में लगाए गए 150 पौधे

0

क्रेडा कार्यालय परिसर में लगाए गए 150 पौधे

जांजगीर-चांपा। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज जिला पंचायत कार्यालय के समीप क्रेडा कार्यालय परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम की शुरूवात की गयी। कलेक्टर श्री नीरज कुमार बनसोड़, जिला एवं सत्र न्यायधीश श्री राजेश श्रीवास्तव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की प्रभारी सचिव उदयलक्ष्मी सिंह परमार, एसपी श्रीमती पारूल माथुर, चांपा एसडीएम श्री राहुल देव ने ंआयुर्वेद की दृष्टि से उपयोगी एवं पर्यावरण के अनुकूल नीम के पौधे लगाकर कार्यक्रम की शुरूवात की।

वन मंण्डल अधिकारी श्री रामाकृष्णन ने बताया कि इस मानसून सत्र में जिले के विभिन्न क्षेत्रो में पांच लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। वृक्षारोपण की शुरूवात आज क्रेडा कार्यालय परिसर से किया जा रहा है। क्रेडा के सहायक अभियता श्री भानुप्रताप मिरी ने बताया कि क्रेडा कार्यालय परिसर में कुल 150 पौधे लगाए गए। जिसमे नीम, आंवला, करंज आदि के पौधे रोपे गए है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों