शनि 1 अगस्त, 2026

रामजी भारती ले रहे हैं कानूनी सलाह

0

रामजी भारती ले रहे हैं कानूनी सलाह

राजनांदगांव। राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष रामजी भारती को हटाये जाने से सियासत गर्म है। सरकार के इस फैसले को भाजपा के नेताओं ने द्वेषवश की राजनीति से प्रेरित बताया है। भाजपा नेताओं ने सरकार पर संवैधानिक संस्थाओं को राजनीतिक फैसले के तहत प्रभावित करने का आरोप लगाया है। जबकि भाजपा नेता यह भी उदाहरण दे रहे हैं कि मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में छत्तीसगढ़ के मौजूदा प्रभारी पीएल पुनिया ने बकायदा केंद्र अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष के तौर पर अपना कार्यकाल पूरा किया था। छत्तीसगढ़ में भी कांग्रेस को केंद्र की तर्ज पर मौजूदा अध्यक्ष रामजी भारती को उनके कार्यकाल तक पद में बनाए रखना था। उधर भारती इस निर्णय को लेकर कानूनी सलाहकारों से चर्चा कर रहे हैं। इस संबंध में भारती ने कहा कि सरकार ने पद से हटाने के लिए संवैधानिक प्रक्रिया का पालन नहीं किया।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों