शनि 1 अगस्त, 2026

श्मशान घाट में पूर्वजों के नाम पर लगाएंगे पौधे

0

श्मशान घाट में पूर्वजों के नाम पर लगाएंगे पौधे

रायपुर। सरजू बांधा नया तालाब स्थित श्मशान घाट में शीघ्र ही स्थानीय निवासी अपने पूर्वजों के नाम पर पौधे लगाकर पर्यावरण को बचाने में सहयोग देंगे। यह निर्णय श्मशान घाट विकास समिति की बैठक में लिया गया।साथ ही यह भी निर्णय लिया गया कि रायपुर कलेक्टर से मिलकर शीघ्र सीमांकन के लिए निवेदन किया जाएगा।

समिति के अध्यक्ष माधव लाल यादव के प्रस्ताव पर यह भी निर्णय लिया गया कि जून-जुलाई में श्मशान भूमि परिसर में पौधरोपण किया जाएगा। समिति के सदस्य अपने पूर्वजों के नाम से पौधा लगाकर उसकी देखभाल की जिम्मेदारी लेंगे। श्मशान घाट के विकास कार्यों की देखरेख के लिए जिम्मेदारी सौंपी गई। डॉ. योगेश तारक, पंकज साहू, विक्की साहू, अभिमन्यु धनगर, दुर्गेश साहू, लल्ला ठाकुर, अविनाश साहू, मोहम्मद इरफान, दिलीप साहू, योगेश साहू को जिम्मेदारी दी गई। प्रशासनिक कार्यों की जिम्मेदारी समिति के संरक्षक पार्षद समीर अख्तर, समिति के अध्यक्ष माधव लाल यादव, पार्षद और समिति के सचिव सतनाम सिंह पनाग और राकेश यादव को प्रमुख जिम्मेदारी दी गई है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों