शनि 1 अगस्त, 2026

गेस्ट हाउस से पकड़े गए 8 जोड़े, पूछताछ

0

गेस्ट हाउस से पकड़े गए 8 जोड़े, पूछताछ

गरियाबंद। गोबरा नवापारा थाना पुलिस ने होटलों और गेस्ट हाउस में छापामार कार्रवाई करते हुए 8 जोड़ों को हिरासत में लिया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। दरअसल सूचना मिल रही थी कि जिले के होटल्स और गेस्ट हाउस में गोरखधंधे चलाए जा रहे हैं। इसके बाद थाना प्रभारी अमित तिवारी के नेतृत्व में पुलिस की टीम औचक निरीक्षण पर निकली। इसी बीच आनंद गेस्ट हाउस से पुलिस ने 8 जोड़ों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस उनसे पुछताछ कर रही है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों