शनि 1 अगस्त, 2026

नक्सलियों ने लगाए पांच बम,पुलिस ने किया डिफ्यूज

0

नक्सलियों ने लगाए पांच बम,पुलिस ने किया डिफ्यूज

केशकाल। नक्सली इलाके केशकाल के पांच अलग अलग जगहों पर नक्सलियों द्वारा बम लगाने की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बम डिफ्यूज कर दिया। नक्सलियों ने ग्राम कुँएमरी मार्ग पर बम लगाए थे। आज इसी गांव में जिला जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया था। कलेक्टर नीलकंठ टेकाम में वहां पहुंचे हुए हैं। नक्सलियों द्वारा बम लगाने की घटना की सुचना के बाद एएसपी आनन्द कुमार साहू भी मौके पर पहुंच चुके हैं। ज्ञात हो कि नक्सलियों द्वारा कुँएमरी गांव के ग्रामीणों को मतदान के लिए चेतावनी दी गई थी। उसके बाद लोकसभा चुनाव में कुँएमरी ग्राम के किसी भी मतदाता मतदान में शामिल नहीं हुए थे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों