शुक्र 31 जुलाई, 2026

28 मई से 17 जून तक ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर

0

28 मई से 17 जून तक ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर

जांजगीर-चांपा। खेल एवं युवा कल्याण छ.ग. रायपुर के निर्देशानुसार खेल एवं युवा कल्याण जांजगीर चांपा द्वारा 21 दिवसीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 28 मई से 17 जून तक किया जा रहा जिसमें बास्केटबाल, हैण्डबाल, हॉकी, फुटबाल, कराते, फैंसिग, खो-खो, साफ्टबाल, कबड्डी, बॉलीबाल खेलों को सम्मिलित किया गया है।

ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर के सफलतापूर्वक संचालन हेतु आज जिला खेल संघ संस्थाओं की पदाधिकारियों की बैठक श्री हरिलाल पटेल, जिला खेल प्रभारी, खेल एवं युवा कल्याण की अध्यक्षता में खेल विभाग के कार्यालय में संपन्न हुई, जिसमें जिला खेल संस्थाओं के निम्नाुसार पदाधिकारी उपस्थित हुए:-

राजेश राठौर – जिला बास्केटबाल संघ, जांजगीर चंापा, जितेन्द्र तिवारी, गौरव कटकवार – जिला हैण्डबाल संघ, जांजगीर चांपा, गोपेश्वर कहरा, राजेश गढेवाल – जिला हॉकी संघ, अनिल कुर्रे – जिला कबड्डी संघ, वरूण पाण्डेय – जिला कराते संघ, उपेन्द्र प्रधान – जिला फैंसिग संघ, आनंद सिंह श्याम, दादूराम केंवट – जिला फुटबाल संघ, शैलेष कुर्रे – हसदेव स्टार फुटबाल क्लब, जांजगीर तथा मनोज यादव – कराते संघ सक्ती।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों