शुक्र 31 जुलाई, 2026

रजनेश से घंटों पूछताछ फिर भी संतुष्ट नहीं है ईओडब्ल्यू

0

रजनेश से घंटों पूछताछ फिर भी संतुष्ट नहीं है ईओडब्ल्यू

रायपुर। ईओडब्ल्यू के तत्कालीन एसपी रजनेश सिंह ने सोमवार को ईओडब्ल्यू में दो बार अपने बयान दर्ज कराये। बतौर पुलिस अधीक्षक ईओडब्ल्यू के कार्यकाल में रजनेश सिंह ने तत्कालीन एडीजी ईओडब्ल्यू मुकेश गुप्ता के निर्देश पर जो कार्यवाही की थी, उसे लेकर उसके वैधानिक पहलुओं को लेकर उनसे सवाल किया गया था। इस दौरान कई जवाबों से ईओडब्ल्यू के अधिकारी संतुष्ट नहीं हुए। रजनेश सिंह के समक्ष जांच अधिकारियों ने उनके कार्यकाल के कई दस्तावेज भी रखे थे। जांच अधिकारियों ने उन दस्तावेजों के आधार पर बयान दर्ज किये। उनसे कहा गया है कि जल्द ही उन्हे फिर बुलाया जायेगा।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों