सोशल मीडिया सर्वे में PM मोदी लोकप्रियता के मामले में राहुल गांधी से 100 गुना आगे

0

सोशल मीडिया सर्वे में PM मोदी लोकप्रियता के मामले में राहुल गांधी से 100 गुना आगे

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोगों की पसंद लगातार बने हुए हैं। उनकी बादशाहत बादशाहत बरकरार है। PM मोदी ने सोशल मीडिया पर एक और रिकॉर्ड बनाया है।

PM नरेन्द्र मोदी सोशल मीडिया पर फॉलो किए जाने वाले दुनिया के दूसरे नेता बन गए हैं। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर फॉलो किए जाने के मामले में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को भी पीछे छोड़ दिया है।

मोदी के तीनों बड़े प्लेटफॉर्म फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम प्लेटफार्म्स पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फॉलोवर्स की संख्या 110,912,64811 है, वहीं तीनों प्लेटफॉर्म पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के कुल फॉलोअर्स की संख्या 1 करोड़ 20 लाख है।

यह आंकड़ा ऑनलाइन दृश्यता प्रबंधन एवं कंटेंट मार्केटिंग सॉस प्लेटफार्म सेम्रुश ने अपनी नई रिपोर्ट में दी है। सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले राजनेताओं की लिस्ट में पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा पहले स्थान पर हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों