रमन, बृजमोहन ने चौबे के स्वास्थ्य लाभ की कामना की

0

रमन, बृजमोहन ने चौबे के स्वास्थ्य लाभ की कामना की

रायपुर। लखनऊ में हार्ट अटैक आने के बाद अस्पताल में दाखिल कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे के हालत में अब सुधार की खबर पारिवारिक सूत्रों ने दी है। जानकारी के अनुसार जैसे ही चौबे की स्थिति थोड़ी ठीक होगी उन्हें पीजीआई लखनऊ में शिफ्ट किया जाएगा।

वहीं रविंद्र चौबे के स्वास्थ्य बिगड़ने पर छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने चिंता जताई है। रमन सिंह ने ट्वीट कर चौबे के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।रमन ने लिखा- साजा से विधायक एवं प्रदेश के कृषि मंत्री श्री रविंद्र चौबे की खराब सेहत का समाचार प्राप्त हुआ। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि चौबे जी शीघ्र-अतिशीघ्र स्वस्थ हों। वहीं चौबे के करीबी मित्र विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने भी ट्वीट कर चौबे के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। काफी दिनों से दोनों साथ राजनीति कर रहे हैं अलग-अलग पार्टी में होने के बावजूद उनके बीच पारिवारिक संबंध हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों