उरला एसबीआई बैंक में सेंधमारी

0

उरला एसबीआई बैंक में सेंधमारी

रायपुर। उरला थाना क्षेत्र स्थित एसबीआई बैंक में अज्ञात चोरों ने सेंधमारी कर चोरी का प्रयास किया है। घटना की सूचना पर मौके में पुलिस की टीम पहुंच गई है और जांच पड़ताल कर रही है। आज सुबह जब बैंक कर्मचारी बैंक पहुंचे तो स्ट्रांग रूम के पीछे दीवार में छेद पाया गया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और छानबीन कर रहे हैं। फिलहाल चोरी की राशि का पता नहीं चला है। सीसीटीवी में आरोपियों का फूटेज मिला है। सायबर सेल के अधिकारी भी तहकीकात में जुट गए हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों