उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज कराया मानहानि मामला

0

उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज कराया मानहानि मामला

पटना। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अपने बयान को लेकर फंसते नजर आ रहे हैं। बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज करवा दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, सारे मोदी चोर के बयान को लेकर सुशील मोदी ने मानहानि का मामला दर्ज करवाते हुए कहा कि राहुल गांधी के इस तरह के भाषण से मोदी टाइटल वाले व्यक्ति हैं, उनको चोर बताया गया है। इससे समाज में उनकी छवि गिरी है। मोदी ने यह भी कहा है कि यह आपराधिक कृत्य है, जिसकी सजा कोर्ट द्वारा राहुल गांधी को जरूर मिलनी चाहिए।

आपको बताते जाए कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक चुनावी सभा में पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा था कि आखिर सभी चोरों का नाम मोदी क्यों हो सकता है। इस दौरान राहुल ने भगोड़े उद्योगपतियों ने नीरव और ललित मोदी का उदाहरण देते हुए इसका जिक्र किया था। राहुल ने कहा था कि सारे चोरों के उपनाम मोदी क्यों हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों