खुद को गोली मारने वाले आरक्षक उग्रसेन की मौत

0

खुद को गोली मारने वाले आरक्षक उग्रसेन की मौत

रायपुर। अपने को खुद गोली मार लेने वाले आरक्षक उग्रसेन द्विवेदी की मंगलवार को मौत हो गई है. डीकेएस अस्पताल के डॉक्टरों ने कल उनकाऑपरेशन किया था लेकिन ऑपरेशन के बावजूद उसकी जान नहीं बचाई जा सकी.वहीं एसएसपी आरिफ शेख ने छुट्टी नहीं मिलने को लेकर तनाव की वजह से गोली मारने की खबर का खंडन किया है. उन्होंने कहा कि उग्रसेन ने न तो पुलिस लाइन में और न ही एसपी कार्यालय में ही छुट्टी के लिए कोई आवेदन दिया था. मौखिक रुप से भी उसने छुट्टी नहीं मांगी थी.

एसएसपी ने बताया कि आरक्षक शराब पीने का आदि था, जिसकी वजह से पति-पत्नि के बीच लगातार विवाद होता था. एक महीने से वह शराब पीना छोड़ दिया था लेकिन कल फिर शराब पीकर घर पहुंच गया था. जिसकी वजह से पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था. विवाद के बाद पत्नी तीनों बच्चों को साथ लेकर मायके चली गई थी. इसके बाद ही उसने यह कदम उठाया.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों