शनि 25 जुलाई, 2026

भाजपा के लोग हैं झूठ बोलने की मशीन

0

भाजपा के लोग हैं झूठ बोलने की मशीन

पत्थलगांव। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जशपुर के कांसाबेल में एक सभा को संबोधित करने पहुंचे. जहां सीएम ने भाजपा पर जमकर निशाना साधते हुए कांग्रेस प्रत्याशी लालजीत सिंह राठिया के पक्ष में लोगों से समर्थन करने की मांग की। बघेल ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी सरकार बनने के बाद किए गये वादों को पूरा किया जा रहा है. सबसे पहले उन्होंने बीस लाख किसानों का दस हजार करोड़ का लोन माफ किया है. उन्होंने भाजपा पर प्रहार करते हुए कहा कि इस पार्टी से जुड़े लोग झूठ बोलने की मशीन है. रमन सिंह की सरकार को जनता ने उखाड़ फेंका है चाउर वाले बाबा अंतिम समय में दारू वाले बाबा बन चुके थे. उन्होंने कहा बस्तर सहित छग के सभी सीटों पर जीत दर्ज करेंगे.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा भाजपा की सरकार में पत्रकार सवाल नही पूछ सकते सवाल करने पर इनके नेता भड़क जाते है. पूर्व सीएम का दामाद करोड़ों रूपए लेकर फरार है.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों