#SolarEclipse2024: सूर्यग्रहण : मैक्सिको में दिन में छाया अंधेरा, अमेरिका के कई इलाकों में लगी इमरजेंसी
मैक्सिको। मैक्सिको और अमेरिका में साल का पहला सूर्य ग्रहण दिखाई दिया। सूर्यग्रहण ने सबसे पहले मैक्सिको के 603 किलोमीटर में फैले इस्ला सोकोरो आईलैंड में एंट्री की। यहां फिलहाल पूरी तरह से अंधेरा छा गया। थोड़ी देर में ग्रहण कनाडा में भी दिखाई देना लगा।
अमेरिका में ग्रहण के रास्ते में पड़ने वाले कम से कम 12 राज्यों में करीब 4 मिनट 28 सेकेंड तक दिन में अंधेरा छाएगा। वहीं, 54 देशों में आंशिक सूर्यग्रहण लगेगा। भारत में सूर्यग्रहण दिखाई नहीं देगा, क्योंकि ग्रहण जब शुरू होगा उस वक्त यहां रात होगी।
